IndiGo का 5 साल बाद,यह 1 कदम चीन के साथ व्यापार को हमेशा के लिए बदल देगा




पांच साल का इंतजार खत्म – IndiGo ने दिल्ली से China की सीधी उड़ान फिर शुरू की

दिल्ली और गुआंगझू के बीच हवाई सफर का रास्ता अब फिर से खुल गया है। IndiGo ने 10 नवंबर को अपनी डेली नॉन-स्टॉप फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है, जो पिछले पांच सालों से बंद पड़ी थी। ये सिर्फ एक flight route नहीं, बल्कि भारत-चीन के बीच व्यापार और tourism के नए दरवाजे खोलने वाला कदम है।

रात की उड़ान, सुबह की लैंडिंग

फ्लाइट 6E 1701 हर रात 9:45 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरती है और अगली सुबह 4:50 बजे गुआंगझू के बाईयुन एयरपोर्ट पर उतरती है। वापसी की फ्लाइट 6E 1702 सुबह 5:50 बजे गुआंगझू से चलती है और सुबह 10:10 बजे दिल्ली पहुंचती है। A320neo aircraft से ऑपरेट होने वाली ये सर्विस बिजनेस travelers के लिए काफी convenient timing पर है।

खास बात ये है कि कोलकाता के बाद दिल्ली दूसरा भारतीय शहर है जहां से IndiGo ने गुआंगझू के लिए सीधी उड़ान शुरू की है। कोलकाता-गुआंगझू रूट 27 अक्टूबर को शुरू हुआ था, और उसकी सफलता के बाद ही दिल्ली वाला रूट लॉन्च हुआ है।

क्यों अहम है ये कनेक्शन

गुआंगझू सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि साउथ चाइना का सबसे बड़ा manufacturing और trade hub है। यहां से दुनियाभर में electronics, textiles, और automotive parts की supply होती है। भारतीय businessmen के लिए ये सीधा connection मतलब – कम ट्रैवल टाइम, बेहतर deal opportunities, और आसान logistics। अब किसी तीसरे देश से होकर जाने की जरूरत नहीं है।

IndiGo के CEO Pieter Elbers ने कहा, “कोलकाता-गुआंगझू रूट की कामयाबी के बाद हम दिल्ली से भी ये कनेक्शन देकर बेहद खुश हैं। ये route दोनों देशों के बीच economic और cultural exchange को मजबूत करेगा। चाइनीज travelers को अब IndiGo के 90+ domestic destinations तक आसानी से पहुंचने का मौका मिलेगा।”

Pandemic के बाद पहली बार

कोरोना महामारी और उसके बाद के border tensions की वजह से 2020 की शुरुआत से भारत-चीन के बीच सभी direct passenger flights suspend हो गई थीं। IndiGo पहली भारतीय airline बनी है जिसने चाइना मेनलैंड पर scheduled services फिर से शुरू की हैं। इसके पीछे दोनों सरकारों के बीच हाल की diplomatic initiatives का बड़ा हाथ रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि China Eastern Airlines ने भी हाल ही में दिल्ली-शंघाई फ्लाइट्स शुरू की हैं – हफ्ते में तीन बार बुधवार, शनिवार और रविवार को। धीरे-धीरे aviation sector में normalcy लौट रही है।

IndiGo का China Strategy

इस नए रूट के साथ IndiGo ने अब दिल्ली से 21 international destinations connect कर दिए हैं। कंपनी ने China Southern Airlines के साथ codeshare partnership की MoU भी sign की है। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में और भी ज्यादा connectivity options मिलेंगे। IndiGo के passengers गुआंगझू से आगे China Southern के पूरे network में travel कर सकेंगे, और vice versa।

ये सिर्फ flight routes नहीं, बल्कि strategic air corridors हैं जो regional trade, tourism aur collaboration के नए opportunities खोलते हैं। खासकर textile importers, electronics traders, और manufacturing sector से जुड़े लोगों के लिए ये गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Travelers के लिए क्या मायने रखता है

अगर आप business में हैं या चाइना घूमने जा रहे हैं, तो ये direct flight आपका समय और पैसा दोनों बचाएगी। पहले हांगकांग, बैंकाक या सिंगापोर होकर जाना पड़ता था, जिसमें 12-15 घंटे लग जाते थे। अब direct connectivity से 5-6 घंटे में काम हो जाएगा। Fuel-efficient A320neo aircraft होने की वजह से ticket prices भी competitive range में रहेंगी।

IndiGo की domestic network से जुड़े होने का फायदा ये है कि tier-2 और tier-3 cities से भी लोग connecting flights लेकर आसानी से Guangzhou पहुंच सकते हैं। ये छोटे शहरों के businessmen के लिए बड़ा advantage है।

Market100x पर रोज मिलती है aviation, business और market की latest updates। Follow करें और informed रहें!

Leave a Comment